Noida: गोल्फ कोर्स स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदा 10वीं का छात्र, अस्पताल में तोड़ा दम
नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16 साल के लड़के ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। जिसने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Noida Glf Course Metro Station: दिल्ली से सटे नोएडा में एक 10वीं क्लास के छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र ने नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की। जानकारी के अनुसार गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16-17 साल के लड़के ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। जिसे गंभीर हालात में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि जैसे ही मंगलवार शाम को किशोर ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए ब्लू लाइन मेट्रो सर्विस के पहिए थम गए। मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले रही है।
दसवीं क्लास का छात्र था किशोर
पूरे घटनाक्रम को लेकर नोएडा एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह दसवीं का छात्र था। घटना के बाद युवक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल छात्र के आत्महत्या करने के पीछे की वजह से बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक 16 वर्षीय लक्ष्य इटावा का रहने वाला था, जो यहां नोएडा सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications