दिल्ली में दिखी वर्ल्ड म्यूजिक डे की धूम

दक्षिणी दिल्ली के एक आलीशान मॉल में शनिवार को बच्चे, बूढ़े और जवान और यहां तक कई परिवार संकोच और झिझक भुलाकर एक साथ बॉलीवुड गानों पर झूमते नजर आए।
इस दौरान दक्षिण कोरिया के संगीत सनसनी साइ का गीत गंगनम स्टाइल लोगों का पसंदीदा रहा, जिस पर लोगों ने जम कर ठुमके लगाए। अलग अलग शैलियों के हिंदी संगीत के लिए प्रसिद्ध बैंड तुरकुश बैंड, फ्यूजन बैंड स्पाइस रूट और रॉक बैंड जेफायर ने मौजूद लोगों में अपने संगीत से जोश भर दिया। युवा संगठन एजुकेशन ट्री ने दिन भर चले संगीत समारोह में ड्रम जाम और डांस का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।












Click it and Unblock the Notifications