बेखौफ मनचले ने दी धमकी, कहा कंप्लेंट करके दिखा, फिर देखियो क्या करता हूं मैं
नयी दिल्ली। दिल्ली रेप तैपिटल बन चुकी है इसमें कोई दोराय नहीं, लेकिन इसकी वजहें उस वक्त सामने आई जब बीच सड़क पर मनचले ने लड़की पर भद्दी कमेंट की और लोग देखते रह गए। सब मूक बनकर मजे लेते रहे, लेकिन लड़की ने हिम्मत नहीं हारी।

उसने लड़के को सबक सिखाने की ठान ली। रॉयल एनफील्ड पर सवार युवक ने तिलक नगर ट्रैफिस सिग्नल पर लड़की पर भद्दी टिप्पणियां की । जब लड़की ने युवक को कहा कि वह उसकी शिकायत करेगी तो लड़का बोला, 'जो कर सकती है कर ले, कंप्लेंट करके दिखा, फिर देखियो क्या करता हूं मैं।'
लड़की इतना होने के बाद बी नहीं रुकी। उनसे लड़के की फोटो और उसके गाड़ी ना नंबर क्लिक किया और पुलिस में शिकायत कर दी। उसने फेसबुक पर उस शख्स की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर फेसबुक पर डालने के बाद पीड़ित लड़की ने लोगों से अपील की है कि इस तस्वीर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सरेआम छेड़खानी करने वाले इस शख्स को सजा दिलाई जा सके।
लड़की ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब वो मेरे उपर भद्दी टिप्पणी कर रहा था तब रेड लाइट थी और करीब 20 लोग थे जो ये सब सुन रहे थे, लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया, कोई मेरे लिए खड़ा नहीं हुआ, मैंने खुद अपने लिए लड़ने का फैसला किया और तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की इस जांबाजी के बाद लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications