केजरीवाल की चौखट पर बेटी की जिंदगी की भीख मांगती रही मां, सुनवाई नहीं

 Delhi woman seeks Kejriwal's help for 6-year-old girl's treatment
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक मजबूर, बेसहारा और गरीब मां अपनी 6 साल की मासूम बेटी को सीने से लगाये अरविंद केजरीवाल के चौखट पर पहुंची और बेटी की जिंदगी की भीख मांगने लगी। भरे हए आवाज में उसने अपनी बेटी को आगे बढ़ाया और सिर्फ इतना कहा कि केजरीवाल जी! मेरी बेटी को बचा लीजिए। मगर आम आदमी के मसीहा होने का दावा करने वाले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल ने उस बेसहारा मां की तरफ देखा तक नहीं और घर से निकल गये।

केजरीवाल के इस बेरूखी के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या दिल्‍ली की जनता से केजरीवाल ने जो वादे किये थे वो झूठे हैं? जी हां दिल्‍ली की संजय नगर कॉलोनी में वाली रूखसाना रविवार को 6 साल की बेटी अक्‍सा को गोद लेकर गिरनार अपार्टमेंट में स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। उल्‍लेखनीय है कि अक्‍सा का लीवर खराब है। उसे सरकारी अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उसका इलाज नहीं हो पाया।

ऐसे में अस्‍पताल वालों ने रूखसाना को कहा कि वो अपनी बेटी के इलाज के लिये किसी प्राइवेट अस्‍पताल में जाए। मगर मुफलिसी की मारी रूखसाना के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो प्राइवेट अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज करा सकें। रूखसाना का पति फिरोज मजदूरी करता है। उसकी इनकम बहुत कम है। रविवार को जब फिरोज काम पर गया तो रूखसाना बेटी को लेकर केजरीवाल के घर पहुंची लेकिन उसे केजरीवाल के घर में नहीं घुसने दिया गया।

उम्‍मीद की आस में वो केजरीवाल के घर के बाहर गेट पर बैठ गई। जब केजरीवाल का काफिला ऑफिस के लिये निकला तो रूखसाना ने रूंधे गले से मीडिया के सामने अपनी कहानी बयां की। रूखसाना ने कहा कि अगर सही वक्त पर उसकी बेटी का इलाज नहीं हुआ तो उसका लीवर पूरी तरह खराब हो जाएगा। जब रूखसाना मीडिया वालों के सामने अपना दर्द बयां कर रही थी तब आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने रूखसाना को आश्वासन दिया कि आपकी बेटी का इलाज जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+