कार्यकर्ता से जूता साफ करवाकर 'आम' से 'खास' बने केजरीवाल

हालांकि अभी मात्र दो साल पहले की ही बात है जब लखनऊ में एक सभा के दौरान किसी ने केजरीवाल पर जूता फेंका था। तब से लेकर अब तक काफी लंबा वक्त निकल चुका है और अब केजरीवाल भी एक आम नागरिक से आम नेता बन चुके हैं, हो सकता है कि केजरीवाल को इसका अहसास हो गया हो कि वह भी किसी राजनीतिक शख्सियत से कम नहीं हैं।
इसके पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एक ऐसे ही घटनाक्रम में फंस चुकी हैं जब उनके सिक्योरिटी आफिसर 60 वर्षीय पदम सिंह ने अपने रूमाल से मायावती के जूतों में लगी मिट्टी को साफ किया। वह कानपुर के निकट औरैया जिले में थी।
हालांकि गुप्त सूत्रों से पता चली इस खबर का न तो खंडन किया गया है और न ही किसी ने इस पर सवाल उठाया।












Click it and Unblock the Notifications