मोदी को समर्थन देने से मुकरे रामदेव, रखी शर्तें

उन्होने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि मनमोहन सिंह का मानना है कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें तो देश का विनाश हो जाएगा, पर सच तो यह है कि देश का जितना नुकसान कांग्रेस ने किया, उतना अब तक कोई नहीं कर सका है। उन्होने सच को स्वीकार करने के लिए मनमोहन सिंह की सराहना की और कहा कि यह उनकी सरलता है कि उन्होने माना कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को नियंत्रित नहीं कर सके। उनकी सरलता का सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने गलत इस्तेमाल किया।
रामदेव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में सवाल उठाये और कहा कि जनता के ऊपर अनावश्यक टैक्स लाद दिये गये हैं, जिसके कारण 30 रूपये का पेट्रोल 75 में और 250 का सिलेंडर 1200 रूपये में मिलता है। उन्होने कहा कि सिर्फ बैंक द्वारा ही ट्रांजिक्शन टैक्स लगाया जाना चाहिए, अगर यह टैक्स लगाया गया तो 15 लाख करोड़ की आमदनी सरकार को होगी। उन्होने उदाहरण भी दिया कि ब्राजील में यह टैक्स लगाया गया लेकिन बड़े नोट न रोंक पाने के कारण यह कामयाब नहीं रहा।
बाबा ने बताया कि जब वजीर को उपाय नहीं सूझता है तो फकीर ही राह बतलाता है, इसलिए मैं देश की जनता का समर्थन कर रहा हूं। एक आम आदमी अगर बैंक का लोन नहीं चुका पाता है तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, पर देश की दस बड़ी कंपनियां हैं, जिन्होने बैंकों के 6 लाख करोड़ रूपये नहीं चुकाये हैं, उनके खिलाफ कार्यवाई क्यों नहीं होती है? उन्होने लिस्ट होने के बावजूद कंपनियों के नाम बताने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications