दोबारा चुनाव की राह पर दिल्ली, 'आप' ने कहा कोई विकल्प नहीं

aam admi party
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की धुंधली तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की वजह से दिल्ली में किसी की भी सरकार बिना गठबंधन के बनती नहीं दिख रही है। ऐसे में दूसरे नबंर की पार्टी आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो ना तो किसी से समर्थन लेगे और ना ही किसी दूूसरी पार्टी को अपना समर्थन देगे।

चुनाव समिती की बैठक के बाद आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की है क्योंकि वो सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर ऊभरी है। चूंकि उनके पास भी स्पष्ठ बहुमत नहीं मिला है इसलिए वो भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

आप के नेता ने योगेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमे विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। इसलिए हम विपक्ष में बैठने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम दोबारा चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन वो किसी को भी समर्थन नहीं देंगे। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी शाम साढ़े 5 बजे विधायक दल की बैठक करेगी। हलांकि अब दोनों ही दलों की ओर सरकार बनाने की कवायत अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+