जंग का नायक हारा अपनी बहू से

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले 73 साल के शख्स को अपने घर में हार का मुंह देखना पड़ा। कभी सेना में रहे इस इंसान पर उसकी अपनी बहू ने रेप का घिनौना आरोप लगाय़ा। हालांकि दिल्ली की निचली कोर्ट ने इस आरोप को गलत माना। कोर्ट ने आरोप लगाने वाली महिला पर केस दर्ज करने के पुलिस को आदेश भी दिए।

War veteran faces rape charges from her own daughter-in-law in capital

केस दर्ज होगा

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र बट्ट ने आदेश दिया कि उक्त औरत पर अपने ससुर के खिलाफ झूठा आरोप लगाने के चलते केस दर्ज हो। न्यायाधीश ने अपने आदेश के दौरान इस बात पर अफसोस भी जताया कि वैवाहिक जीवन में कटुता आने पर ससुर को फंसाना बेहद निंदनीय है। जज ने यह भी कहा कि वृद्ध और विकलांग ससुर पर रेप का केस दर्ज कराना शर्मनाक है। ससुर तो पिता समान है।

मानसिक पीड़ा

जज ने कहा कि इस बात को समझा जा सकता है कि एक सैनिक को इतने घिनौने आरोप से दो-चार होना पड़ा। उसके कितनी मानसिक पीड़ा हुई होगी इसे भी समझा जा सकता है।

डाक्टरों को फटकार

जज ने उन डाक्टरों को भी लताड़ लगाई जिन्होंने 73 साल के शख्स का टेस्ट किया ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि क्या वह सेक्स करने में सक्षम है अथवा नहीं। कोर्ट ने कहा कि रेप के के आरोपी के इस तरह के टेस्ट नहीं किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+