Vice Admiral Sanjay Jasjit Singh: भारतीय नौसेना के नए वाइस चीफ संजय जसजीत सिंह कौन हैं?
इंडियन नेवी में नए वाइस चीफ पद पर Vice Admiral Sanjay Jasjit Sing ने कार्यभार संभाला है। नौसेना उप प्रमुख बनने से पहले संजय जसजीत इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (संचालन) के डिप्टी चीफ थे।

Vice Admiral Sanjay Jasjit Singh, AVSM, NM: वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने भारतीय नौसेना उप प्रमुख (indian navy vice chief) का कार्यभार संभाला है। नई दिल्ली में 2 अप्रैल 2020 को नए पद पर चार्ज संभालने के बाद एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि भारतीय नौसेना के नए वाइस चीफ संजय जसजीत सिंह के साथ ही वाइस एडमिरल सूरज बेरी भारतीय नौसेना के नए कार्मिक प्रमुख व वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नियंत्रक कार्मिक सेवा के तौर पर और वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में कमान संभाली है।
उल्लेखनीय है कि नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने 1992 में नेविगेशन और डायरेक्शन में विशेषता हासिल की थी। साल 2000 में यूके में एडवांस्ड कमांड एंड स्टाफ कोर्स किया। मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और स्ट्रेटजिक स्टडीज में एमएससी और एमफिल किया। पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के ग्रेजुएट संजय जसजीत सिंह ने 1986 में भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में ज्वाइन किया था। 37 साल के शानदार करियर में इंडियन नेवी के शिप के अधिकांश वर्ग में सेवा की।
नए वाइफ चीफ को मिले पदक
भारतीय नौसेना के नए वाइफ चीफ संजय जसजीत सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए कई बार पदकों से नवाजा गया। साल 2009 में नाव सेना पदक और साल 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख, फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग सहित कमांड प्रशिक्षण और स्टाफ नियुक्तियों के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications