वैलेंटाइन डे: जानें कैसे किया था केजरीवाल ने प्यार का इजहार?
नयी दिल्ली। अपनी सादगी और तेज बुद्धि के बल पर दिल्ली का दिल जीतने वाले अरविंद केजरीवाल ने ट्रेनिंग के टाइम में ही अपना दिल सुनीता को दे दिया था। केजरीवाल जितनी तेजी से विरोधियों पर टूटते हैं दिल के मामले में उतने की कमजोर। यूं तो केजरीवाल बेबाक हैं, लेकिन अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें कई महीनों का वक्त लग गया था। वैलेंटाइन डे पर जानिए कैसे केजरवाल ने किया था अपने प्यार का इजहार, कैसी रही केजरीवाल की लव स्टोरी..जानें इन 10 देशों में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

केजरीवाल और सुनीता की मुलाकात आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। पहली नजर में ही केजरीवाल सुनीता को पसंद करने लगे। दोनों रोज मिलने लगे। वो रोज एक-दूसरे के साथ घंटो वक्त बिताया करते थे। लेकिन केजरीवाल अपनी दिल की बात को जुबां पर लाने से कतराते रहे। वो कई महीनों तक अपनी दिल की बात बाहर नहीं निकाल सके। वेलेंटाइन डे त्योहार के मौके पर मांगा 43000 रुपए का लोन
एक दिन अचानक ट्रेनिंग एकेडमी के गार्डन में दोनों का आमना-सामना हुआ और केजरीवाल ने हिम्मत जुटाकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। चूंकि दोनों एक ही जाति के थे, इसलिए दोनों के परिवार वालों ने शादी की सहमति दे दी। परिवार का साथ मिला तो दोनों ने धूमधाम से 1994 में शादी कर दी। आज केजरीवाल दिल्ली संभालते हैं तो पत्नी सुनीता परिवार और बच्चों को।












Click it and Unblock the Notifications