दिल्ली में लश्कर के 2 आतंकी दाखिल, कर सकते हैं फिदाईन हमले

नई दिल्ली। मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं। ये दोनों किसी भी जगह पर कभी भी फिदाईन हमले कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस को यह सूचना खुफिया विभाग से मिली, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-जौबंद कर दी गई है।

Two terrorists enters Delhi, Be Alert

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों आतंकवादी खुद के शरीर पर बम लगाकर किसी भी भीड़-भाड़ वाले इलाके में खुद को उड़ा सकते हैं। या फिर व्यस्त इलाके में ये कार-बम विस्फोट भी कर सकते हैं। पता चला है कि ये दोनों कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान अध‍िकृत कश्मीर से आये हैं। ये दोनों पीओके में मौजूद आतंकियों के संपर्क में भी हैं।

पुलिस की कई टीमें जानकारी के आधार पर छापेमारी कर रही है, ताक‍ि समय से पहले उनके मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। ये दोनों लश्कर के आतंकी हैं। एक का कोड नेम नुमान है और दूसरे का जैदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+