दिल्‍ली: बीच बाजार टीवी एक्‍ट्रेस से छेड़खानी, फाड़ दिए कपड़े

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने फिर महिला सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दिया है। मंडावली में हुई इस वारदात ने चौकसी का दावा करने वाली पुलिस की कलई खोल दी है। बता दें कि यहां एक टीवी एक्‍ट्रेस के साथ छेड़खानी की गई है। इतना ही नहीं जब एक्‍ट्रेस ने विरोध किया तो मनचलों ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

TV actress molested in Delhi
पुलिस ने इस संबंध में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रिंकू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है जिससे पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्‍ट्रेस अपनी बहन के साथ गुरुद्वारे जा रही थी तभी एक बाइक पर सवार युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरु कर दी।

एक्‍ट्रेस ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार उसे जबरन खींच कर अपने घर के तरफ ले जाने लगा। जब एक्‍ट्रेस ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। एक्‍ट्रेस ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई बार उसके सिर पर हेलमेट से वार किया जिससे उसे हल्‍की चोटें आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+