सी-वोटर Exit Poll: अबकी बार दिल्ली में केजरी-सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान हो चुके हैं, और अब एग्जिट पोल के परिणाम भी आने शुरू हो गये। दिल्पूली की जनता से इस बार मतदान में खूब उत्साह दिखाया है। दिल्ली में 67 फीसदी मतदान हुए है। जिस हिसाब में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई उसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी ने लगभग हर एग्जिट पोल में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। आप दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। टाइम्स नाउ सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिल सकती है।

टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल
आप- 39-43
भाजपा- 23-28
कांग्रस-1-3
जहां आप के सीटों में इजाफा हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी पार्टी को 47 फीसदी वोट मिलती दिखाई दे रही है जबकि भाजपा के वोट प्रतिशत में गिरावट हुई है। भाजपा को 40 फीसदी वोट मिले है। वहीं कांग्रेस इस बार भी तीसरे नबंर पर है। उसे महज 19 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे है।












Click it and Unblock the Notifications