आ सकती है Good News: ई रिक्शा पर नया नोटिफिकेशन दस दिन में
नइ्र दिल्ली। बीते दिनों से ई-रिक्शे पर मचा घमासान अभी थमता नज़र नहीं आ रहा है। सड़क परिवहन-राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ई रिक्शा पर नयी अधिसूचना दस दिन के अंदर जारी कर देगी।

दरअसल गडकरी ने नई सरकार के 100 दिन पूरा होने के मौके पर अपने मंत्रालय की उपलब्धियों की डिटेल देने के लिए कहा कि ई रिक्शा पर नया प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
उनके मुताबिक ई रिक्शा के लिए सरकार दस दिन में नई अधिसूचना जारी कर देगी व तब तक के लिए ई-रिक्शे पर किसी भी तरह के कयास लगाना जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राजधानी में ई रिक्शा को गैर कानूनी बताते हुए इस पर रोक लगाई हुई है।
पढ़ें- इसलिए खाली है दिल्ली का सिंहासन
हालांकि यह अलग बात है कि ई-रिक्शे वालों ने अब वैकल्िपक काम तलाशने की रफ्तार तेज कर दी है। मुमकिन है कि जल्द ही इस पर फैसला हो और पर्यावरण मित्र ई-रिक्शे फिर से दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते नज़र आएं।












Click it and Unblock the Notifications