'आप' की आंधी, केजरीवाल ने कहा एग्जिट पोल के आंकड़े फाइनल नतीजों में बदलेंगे
नयी दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजों से दिल्ली में सरकार की तस्वीर साफ कर दी है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे फाइनल नतीजों में तब्दील होते हैं तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन जाएगी।

लगभग हर नतीजों में आम आदमी पार्टी को पहले नबंर की पार्टी बताया गया है। आम आदमी पार्टी के खाते में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। लगभग हर एग्जिट पोल में आप को 40 से ज्यादा सीटें दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल आने के बाद ट्विट किया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्लीवासियों, आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद। आप अमेजिंग हैं। आपने जाति-धर्म के राजनीति को नकार दिया है। मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल के मुताबिक ही फाइनल नतीजे आएंगे।
जहां केजरीवाल ने ट्विट कर दिल्लीवालों का धन्यवाद किया वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए लिखा कि दिनरात काम करने वाले आम आदमी पार्टी के नि: स्वार्थ काम करने वाले वॉलंटियर्स को धन्यवाद और बधाई। 'आप' आपकी ही वजह से है।












Click it and Unblock the Notifications