दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 62 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री पहुंचा

लाजपत नगर निवासी गुरजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम सुबह 6.30 बजे भी उठ जाएं तो भी बहुत गर्मी होती है। बिजली-पानी के बिना जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।" दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 36 प्रतिशत आद्र्रता थी।
राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications