महिलाओं के लिये पहले से सुरक्षित हुई दिल्ली, किसे श्रेय देंगे आप?
नई दिल्ली। निर्भया कांड के बाद दुनिया भर में जिस दिल्ली में लोग अपनी बेटियों-बहनों को भेजने से डरने लगे थे, वो दिल्ली अब धीरे-धीरे महिलाओं के लिये सुरक्षित स्थान बन रहा है। यह हम नहीं सर्वेक्षण कह रहा है, जो मानव सिकास संस्थान ने कराया है।

सर्वे रिपोर्ट के मुख्य बिंदु-
- 80 प्रतिशत लोगों ने दोपहर के वक्त दिल्ली में काम करने, घूमने-फिरने के लिहाज से सुरक्षित बताया है।
- 84 प्रतिशत लोगों का कहना है कि रात के वक्त काम पर जाने से डर लगता है।
- 66.7 प्रतिशत लोग अपने आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षित महसूस करते हैं।
- 65 प्रतिशत लोग रात को अपने घर के आस-पास निकलने में भी डरते हैं।
- सर्वे में दिल्ली के 3200 परिवारों ने हिस्सा लिया।
- यह सर्वे कनाडा के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से कराया गया।
- 37 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि अकेले यात्रा करने में डर नहीं लगता, लेकिन वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखती हैं।
- मुंबई की अधिकांश महिलाओं ने दिल्ली को सुरक्षति बताया।
खैर सर्वेक्षणकर्ताओें के अनुसार दिल्ली में पहले की तुलना में अब स्थिति में सुधार आया है। अब महिलाएं पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। खैर जो भी हो, दिल्ली पुलिस की तत्परता का लाभ जनता को मिल रहा है, इतना ही काफी है।
सवाल आपसे- इसका श्रेय किसे देते हैं आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को या गृहमंत्री राजनाथ सिंह को, जिनके हाथ में दिल्ली पुलिस की कमान है? अपने उत्तर नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications