सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दवा के ओवरडोज से हुई मौत

सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खाली पेट कई दवाओं के सेवन से बने जहर से मौत की आशंका व्यक्त की गई थी, लेकिन मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चलने की वजह से इसे बिसरा सुरक्षित रख लिया गया था और उसे सेंट्रल फॉरेसिंक साइंस लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया गया था।
हाइप्रोफाइल मामला होने से दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने सीबीआई से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट उन्हें सौंप दें। गौरतलब है कि इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने जो रिपोर्ट सौंपी थी उसमें सुनंदा की मौत जहर से होने की बात कही गई थी। इसी साल जनवरी में शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला में पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications