दिल्ली की सड़कों पर गायों के लिए मुसीबत बने बराक ओबामा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी नई दिल्ली यात्रा राजधानी की सड़कों पर निर्विकार भाव से विचरण करने वाली अवारा और कभी-कभी पालतू गायों के लिए संकट खड़ा करेगी।

उन्हें सड़कों पर खड़े होने या घूमने का अवसर नहीं मिलेगा। दरअसल साऊथ दिल्ली नगर निगम इस बात को सुनिश्चित करेगा ताकि ओबामा जब राजधानी में हों तब उनका काफिला जिधर से भी गुजरे वहां पर कोई अवारा गाय ना खड़ी हो।
गौ-शालाओं में भेजा
साऊथ दिल्ली नगर निगम ने अवारा गायों को सड़कों से पकड़कर साऊथ दिल्ली के विभिन्न गौ-शालाओं में भेजना भी शुरू कर दिया है।
ओबामा के रास्ते में गाय
इस बाबत गौ-शालाओं से बात भी हो चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि जब ओबामा का काफिला एयरपोर्ट से राष्ट्रपति भवन या उसके आसपास आ या जा रहा होगा,तब सड़कों पर गायें खड़ी मिल सकती हैं। दरअसल इस सारे मार्ग पर गायें खड़ी रहती हैं। क्योंकि कई बार तो आसपास के गांव वाले ही उन्हें छोड़ देते हैं। गाय शाम को चरने के बाद घर लौट जाती हैं। बहरहाल, उम्मीद करनी चाहिए कि अवारा गायों के कारण ओबामा के काफिलें को कङी भी दिक्कत पेश नहीं आएगा।












Click it and Unblock the Notifications