मनमोहन सिंह के रास्‍ते में आई अज्ञात महिला, पुलिसकर्मी को जड़ा थाप्‍पड़ और हो गई फरार

manmohan singh
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने व्‍यक्तिगत रूप से तो किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है लेकिन कांग्रेस के साथ होने के कारण उन्‍हें भी काफी कुछ पिछले 10 सालों में झेलना पड़ा है। ऐसा ही एक हादसा मनमोहन सिंह के साथ बुधवार को होते-होते टल गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस हादसे काे गंभीरता से लेते हुए पीएम की सुरक्षा व्‍यवस्‍था अचानक बढ़ा दी है।

हुआ ये कि बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला पीएम मनमोहन सिंह के रूट पर अचानक अपनी कार से आ गई। यह देख जैसे ही वहां तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार को रोका तो उसमें बैठी अज्ञात महिला ने कार से उतरकर पुलिसकर्मी को दो थप्‍पड़ मौके पर जड़ दिया। यह देख जैसे ही अन्‍य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तब तक महिला कार में बैठकर रवाना हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएम की सुरक्षा एजेंसियों ने मनमोहन सिंह के सुरक्षा दस्‍तों में बढ़ावा कर दिया है।

एक तरफ तो इस मामले के बाद कहा जा रहा है कि यह कोई छोटी बात नहीं है और इसे आतंकवादी घटना के सांचे में मढ़ा जा रहा है। तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कांग्रेसी मनमोहन सिंह ने देश की तरक्‍की में 10 सालों तक बाधा बनकर सोनिया और राहुल की मदद की है। जिसके कारण किसी खुन्‍नस खाई महिला ने सिर्फ चेताने का प्रयास किया है। हालांकि असल बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है और महिला की जोर-शोर से तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+