दिल्ली से खजुराहो के बीच विशेष फ्लाइट शुरू, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली, 18 फरवरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के खजुराहो तक के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की है। इसकी जानकारी खुद ज्योतिरादित्य ने ट्वीट करके दी।

दिल्ली से खजुराहो के लिए विशेष सीधी उड़ान
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि स्पाइसजेट ने दिल्ली से खजुराहो के लिए विशेष सीधी उड़ान की शुरुआत की है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले खजुराहो महोत्सव का आनंद ज्यादा से ज्यादा पर्यटक उठा पाएं और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक क्षमताओं के विस्तारीकरण को देखते हुए यह उड़ान सेवा इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होगी।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने भी दिल्ली से खुजराहो के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने पर बधाई दी है। वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'इस विमान सेवा से देश विदेश के पर्यटकों के लिए खजुराहो की यात्रा अब और सुलभ होगी। परिणामस्वरूप क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोज़गार के नये अवसर भी बढ़ेंगे।

कोरोना काल में बंद हुई यह फ्लाइट सेवा
बता दें कि पिछले साल खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने फिर से कोरोना काल में बंद हुई यह फ्लाइट सेवा फिर से शुरू करने की मांग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की थी। इसके बाद सिंधिया ने उनकी मांग पर हामी भरी थी। अब यह फ्लाइट शुरू हो गई है।
जनता की ओर से आत्मीय अभिनंदन
खजुराहो से पुन विमान सेवा शुरू करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्षेत्र की जनता की ओर से आत्मीय अभिनंदन करता हूं। इस अवसर पर मैं स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह जी को भी धन्यवाद देता हूं।
100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कि हमारा लक्ष्य 2025 तक 100 नए हवाई अड्डों का निर्माण करना है, जिनमें से 65 का निर्माण किया गया है। 2012 में 6 करोड़ यात्री थे, यह बढ़कर 14 करोड़ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications