चुनावी घोषणापत्र के लिए लोगों से सलाह मांगेंगे सोनिया-राहुल

rahul gandhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी की राह पर चलने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस ने भी चुनावी घोषणापत्र के लिए जनता की राय लेने का फैसला किया है।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि वो अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के बारे में जनता की सीधी राय जानने के लिए लोगों से मिलेंगे। पार्टी की केन्द्रीय घोषणा पत्र समिति की एक बैठक वहां होने वाली है जो सीधे लोगों से उनकी राय हासिल करेगी ताकि उन सुझावों को दस्तावेज में शामिल कर उसके अधिक समावेशी बनाया जा सके। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने नेताओं से कहते आ रहे है कि पार्टी के नीति निर्धारण में जमीनी लोगों को शामिल करे।

पार्टी ने लोगों से सलाह लेने के लिए वेबसाइट के साथ-साथ पार्टी पूरे देश में सीधे जनता के साथ विचार विमर्श कर रही है और लोगों से उनकी राय प्राप्त कर रही है ताकि उन सुझावों को घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया जा सके। इस घोषणापत्र समिति एके एंटनी, पी चिदम्बरम, सुशील कुमार शिंदे, आनंद शर्मा, दिगिवजय सिंह, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित जैसे दिग्गज शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+