युगांडा की महिला ने सोमनाथ को पहचाना, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज

पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को मामले के आरोपियों की शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। विभिन्न समाचार चैनलों से जुटाए गए घटना के वीडियो फुटेज पीड़ित महिलाओं को दिखाए गए और आरोपियों की पहचान करने को कहा गया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर हमला एवं मारपीट का मामला दर्ज किया था।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बयान दिया था कि गुरुवार को मंत्री और उनके लोग दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में नशा व्यापार और वेश्यावृति का भंडाफोड़ करने के नाम पर आधी रात को उनके मकान के अंदर जबरन घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेल भवन के निकट 33 घंटे का प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि मंत्री सोमनाथ भारती के आदेश का पालन न करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जिन्होंने मंत्री के कहने पर संदिग्ध अफ्रीकी नागरिकों के यहां छापामारी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications