दिल्ली की 'लाइफ लाइन' पर लगा ब्रेक, मेट्रो गड़बड़ी के चलते सेवा बाधित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो रेल की ब्लू लाइन में बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मेट्रो सेवा बाधित रही।गड़बड़ी के कारण मेट्रो रेल के धीमी गति से और स्टेशनों पर काफी देर रुक रुक कर चलने के कारण मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ लग गई और लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।

Snag Hits Services on Delhi Metro's Blue Line

द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली जाने वाली ब्लू लाइन मेट्रो में 10 बजे के करीब खराबी आने के बाद मेट्रो सेवा काफी देर तक बाधित रही।दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर जा रही मेट्रो रेल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद इसे द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन पर रोक दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी वाली मेट्रो में सवार सभी यात्रियों से उतरने का आग्रह किया गया और रेल को तत्काल सेवा से हटाकर पास के डिपो में जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि मेट्रो की दूसरी लाइनें इससे प्रभावित नहीं हुईं। जांच पूरी होने के बाद गड़बड़ी का कारण पता चलेगा। एक मेट्रो यात्री संगीता ने कहा कि मैं सुबह 9.15 बजे द्वारका सेक्टर नौ पर मेट्रो में सवार हुई और मेट्रो लगभग 10 बजे तक वहीं खड़ी रही। मैं अपने कार्यालय 12 बजे पहुंची। दिल्ली मेट्रो रेल की ब्लू लाइन में हर दिन करीब सात लाख लोग यात्रा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+