स्मृति ईरानी ने उठाई झाड़ू तो चमक गई जेएनयू की कैंटीन

नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में अचानक कई छात्र झाड़ू-कपड़ा लेकर पंखे साफ करने लगे, जिन लोहे की अलमारियों में जंग लग गई थी उन्हें छुड़ाने लगे और तो और कक्षाओं में पोछा तक लगाया। छात्रों ने यह सब मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में किया। जी हां केंद्रीय मंत्री स्मृति ने जेएनयू कैम्पस में स्वच्छ भारत अभ‍ियान चलाया, जिसके अंतर्गत सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

नीति संट्रल में छपी खबर के अनुसार जेएनयू के कैफेटेरिया में जब स्मृति पहुंचीं तो छात्रों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनसे दो बातें करने के लिये हर कोई लालायित दिखाई दिया। उस वक्त कैफेटैरिया बहुत खराब हालत में था। दीवारों और छतों पर जाले और धूल की परतें जमी हुई थीं। स्मृति ने खुद झाड़ू उठाई और सफाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उनके साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं कैम्पस की सफाई में जुट गये और जेएनयू कैम्पस नीट एंड क्लीन हो गया।

जो स्टाफ हमेशा खराब वेंटीलेशन और चूल्हे से निकलने वाले धुएं से परेशान रहता था, वो यह सब देख हैरान रह गया। स्मृति ने कैफेटेरिया के लिये अपने खर्च पर तीन बड़े पंखे लगवाये। इस कैफेटेरिया का नाम टेफला कैंटीन है। कैंटीन के कर्मचारियों का कहना है कि हम ऐसे मंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर छात्रों ने यह कर दिखाया।

हालांकि स्मृति का यह सरप्राइज गिफ्ट आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद कर सकता है। चुनावों के दौरान माउथ टू माउथ पब्ल‍िसिटी भी इन जेएनयू के छात्रों से भाजपा को मिल सकती है।

खैर चुनावी बातों को अगर अलग कर दें, तो फिलहाल छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दे रहे हैं, कि उन्होंने स्वच्छ भारत अभ‍ियान चलाया। इस अभ‍ियान की लहर जेएनयू के पूरे कैम्पस में चल चुकी है। जो विभाग इस अभ‍ियान से अछूते रह गये थे, वो भी अब सक्रिय हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+