Exclusive: अफसर बेचारे स्मृति ईरानी के मारे

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। स्मृति ईरानी को गुस्सा क्यों आता है? वे अपने सूचना अधिकारियों से क्यों रहती है खफा ? इन दोनों सवालों के जवाब उनके मानव संसाधन मंत्रालय के अफसर खोजने की कोशिश कर रहे हैं। मानव संसाधन मंत्रालय के मुख्यालय शास्त्री भवन में स्मृति ईरानी का सूचना अधिकारी बनने से भारतीय सूचना सेवा के अफसर डरने लगे हैं।

Smriti Irani

जानकारों ने बताया कि मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद से वे अपने तीन सूचना अधिकारियों को हटा चुकी हैं। ईरानी के मारे अफसरों के नाम भी जान लीजिए। ये हैं आर.एन मिश्रा, नानू भसीन और मौसमी चक्रवर्ती। वे इन तीनों के काम से नाखुश थीं। इसलिए उन्होंने इन्हें हटा दिया।

मीडिया कवरेज से नाखुश

जानकारों का कहना है कि स्मृति ईरानी ने उक्त अफसरों को इसलिए हटाया क्योंकि वे मानती थीं कि ये तीनों उनके और उनके मंत्रालय के कामकाज की बेहतरीन मीडिया कवरेज करवा पाने में नाकाम हो रहे थे।

सूत्रों का दावा है कि ईरानी का मानना रहा कि उनके मंत्रालय के कामकाज को मीडिया उस तरह से अहमियत नहीं दे रहा ,जितनी उसे मिलनी चाहिए। इसके चलते तीन अफसरों को उनके कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।

हालांकि जानने वाले जानते हैं कि मीडिया किसी मंत्री या मंत्रालय के साथ भेदभाव नहीं करता। मीडिया तो कवरेज देने में तटस्थ रवैया अपनाता है। कुछ जानकार यह भी कहते हैं कि ईरानी को मीडिया कवरेज से ज्यादा अपने मंत्रालय के कामकाज को चुस्त करने की तरफ ध्यान चाहिए। अगर वे इस मोर्चे पर सफल रहीं तो उन्हें मीडिया से भी वाह-वाही मिलने लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+