1984 दंगों की जांच एसआईटी द्वारा की जाय: केजरीवाल

SIT should investigate 1984 riots: Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिये गये इंटरव्‍यू में 1984 के दंगों के संबंध में माफी मांगने से इनकार करने के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्‍यपाल से मुलाकात कर मांग की है कि इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा करवाई जाए। गौर हो कि राहुल से जब पूछा गया कि वह 1984 में हुए दंगों में मारे गये लोगों से माफी मांगेंगे तो उन्‍होने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मैं इस घटना से जुड़ा हुआ नहीं था, साथ ही उन्‍होने 2002 में हुए गुजरात दंगों में राज्‍य सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि राज्‍य सरकार ने इन्‍हें बढ़ावा दिया था।

इस पर सिख दंगों के विरोध में केस लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील एच एस फूल्‍का का कहना है कि अगर गुजरात दंगों में एसआईटी द्वारा जांच हो सकती है तो फिर सिख दंगों के लिए क्‍यों नहीं।

केजरीवाल द्वारा सिख दंगों की जांच की मांग किये जाने के बाद भाजपा ने भी इसका समर्थन किया है और कहा कि एसआईटी ने गुजरात दंगों की जांच की लेकिन उन्‍हें गुजरात सरकार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला फिर भी वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर दंगों को भड़काने का आरोप लगाते हैं, 1984 दंगों में सिर्फ 28 लोग ही आरोपी पाए गये थे। इसलिए अब इन दंगों की भी एसआईटी जांच होनी चाहिए।

वहीं मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यह पहले से ही हमारे एजेंडे में था और इसकी जांच के लिए हमने उपराज्‍यपाल से मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+