शरद यादव राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला

आज नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद विधानसभा सचिव हरेराम मुखिया ने लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा खाली की गयी सीट पर शरद यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। लोजपा अद्यक्ष रामविलास पासवान ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपनी सीट छोडी है।
बिहार में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए निर्वाचन अधिकारी मुखिया ने जानकारी दी कि अन्य सीटों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। दो सीटें जो खाली हुए हैं उनमे से एक सीटें भाजपा के राजीव प्रताप रुडी और राजद छोडकर भाजपा में आये रामकृपाल यादव के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद खाली हुई हैं जिनके लिए 19 जून को चुनाव होना है।












Click it and Unblock the Notifications