दिल्ली: स्कूल जा रही लड़की को अगवा कर चलती कार में 6 लोगों ने किया बलात्कार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। निर्भया कांड के तीसरी बरसी के ठीक 4 दिन पहले दिल्ली में फिर एक वैसी ही घिनौनी वारदात ने दश्तक दी है। मामला नजफगढ़ इलाके के डिचांव गांव का है। यहां 14 साल की एक लड़की को स्कूल जाते वक्त 6 लोगों ने किडनैप कर लिया और फिर चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक पीडि़ता का पड़ोसी है। घटना शुक्रवार की है लेकिन शनिवार को जानकारी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी लड़की को नजफगढ़ के पास एक सुनसान इलाके में डिचांव गांव में ले गए और वहां पर कार के अंदर ही उसके साथ सभी ने बलात्कार किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच एक स्थानीय नागरिक ने उन्हें देख लिया और इसकी जानकारी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications