साहिल गहलोत की पत्नी बोली- मुझे निक्की यादव के बारे नहीं पता था, उसके पास कभी नहीं लौटूंगी
Delhi fridge murder:निक्की यादव के बारे में साहिल गहलोत की पत्नी को कुछ भी नहीं पता था । उसने कहा मैं उसके पास कभी भी लौटूंगी

Delhi fridge murder: दिल्ली के कश्मीरी गेट पर पिछले दिनों दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। ये घटना 10 फरवरी की है जब कथित तौर पर साहिल गहलोत नाम के युवक ने कश्मीरी गेट में एक कार के अंदर मोबाइल फोन केबल की मदद से अपनी प्रेमिका निक्की का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसकी बॉडी को अपने परिवार के द्वारा संचालित एक ढाबे की फ्रीज में रख दिया था। इस जघन्य अपराध को करने के बाद वो उसी रात एक दूसरी महिला से शादी कर ली। हालांकि लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में साहिल गहलोत को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं अब इस मामले में साहिल गहलोत की नई नवेली दुल्हन और उसके परिवार का बयान सामने आया है।
निक्की कर रही थी शादी की प्लानिंग
बता दें साहिल गहलोत ने निक्की यादव से कहा कि वे हिल स्टेशन जा रहे हैं। साहिल गहलोत से जब निक्की ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की थी, उसी समय कार में रखे मोबाइल केबिल से साहिल ने निक्की की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
साहिल की पत्नी ने कहा मैं निक्की यादव के बारे में नहीं जानती थी
मोबाइल केबिल से लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाले साहिल गहलोत की पत्नी के हवाले से उसके परिवार ने बताया कि हमें निक्की यादव के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। परिवार के एक सदस्य ने कहा वह (साहिल की पत्नी) कुछ नहीं जानती थी, वह घर वापस आ गई है। वह वापस नहीं जाएगी।
शादी के एक दिन ही मायके लौट आई थी
गौरतलब है कि महिला और उसकी मां ने मीडिया से कोई भी बात करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने नोट किया कि महिला शादी के एक दिन बाद ही हरियाणा स्थित अपने गांव में स्थित लौट आई। उनकी शादी दिसंबर में तय हुई थी।
जानें कैसे की हत्या, अब कबूला अपराध
पुलिस के मुताबिक ने बताया कि गहलोत अपनी कार में निक्की के शव के साथ मजनू का टीला बाईपास, मधुबन चौक, पश्चिम विहार, जनकपुरी और उत्तम नगर से होते हुए मित्राओं गांव पहुंचे और शव को परिवार के द्वारा संचालित ढाबे के फ्रिज में रखा। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपियों ने निक्की यादव के मोबाइल से चैट और अन्य डेटा डिलीट कर सिम कार्ड निकालकर अपने पास रख लिया था। यह घटना 14 फरवरी को तब सामने आई जब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया।
कोई व्यक्ति कितना निर्दयी हो सकता है
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हत्या पर हैरान नजर आई। उन्होंने कहा "कोई व्यक्ति कितना निर्दयी हो सकता है? उसने न केवल अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की, बल्कि उसी दिन दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।"












Click it and Unblock the Notifications