पानी की तरह बहा पैसा, दिल्ली चुनाव प्रचार में 200 करोड़ हुए खर्च
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद चुनाव प्रचार में खर्च की गई राशी का लेखा-जोखा सामने आ गया है। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली चुनाव में अलग-अलग पार्टियों से प्रचार पर 150 से 200 करोड़ रुपए खर्चा किए।

एसोचैम के मुताबिक चुनावी खर्च का आंकलन सामने आया है। इसके मुताबिक इस बार चुनाव प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाया गया। 150 से 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि पिछले साल के खर्च के मुताबिक ये खर्च 30 से 40 फीसदी तक ज्यादा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने प्रचार में हुए खर्च का आकलन करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की बजाय राजनीतिक दलों ने आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन देने में भारी खर्च किया है।
सबसे अधिक खर्च प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ पर्चे बांटने, मोबाइल संदेश और थोक कॉल करने पर हुआ है। उम्मीदवारों ने ज्यादा खर्च पार्टियों ने अपने स्तर पर किया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों के खर्च का दायरा निर्धारित किया गया था, लेकिन राजनीतिक दलों के साथ ऐसा नहीं है। ऐसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टियों ने इसका भरपूर फायदा उठाया।












Click it and Unblock the Notifications