दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में हुई 9 करोड़ की चोरी, चोर निकला रोलेक्स का दिवाना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आपने हीरे-जवा-जवाहरात, कार, बैंक, एटीएम और मोटरसाइकिल की चोरी सुनी होगी मगर राजधानी दिल्‍ली में एक ऐसी चोरी सामने आई है जो आपने शायद ही कभी सुना या पढ़ा हो। चोरी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि 9 करोड़ रुपये की है। राजधानी दिल्‍ली में चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो घडि़यों की सरताज 'रोलेक्‍स' का दिवाना है। जी हां सोमवार-मंगलवार की रात दिल्‍ली का 'दिल' कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस स्थित रोलेक्‍स कंपनी के स्किंडिया हाऊस शोरूम और कुक एंड केल्‍वी शोरूम का शटर तोड़कर 90 घडि़यां चोरी कर ली गईं।

Delhi: Rolex watches worth nearly Rs. 9 crore stolen from CP showroom

इन घडि़यों की कीमत 9 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। वहीं यह भी चर्चा जोरों पर है कि ये देश में अबतक की घडि़यों की सबसे बड़ी चोरी है। हालांकि शोरूम मालिक ने इनका बीमा कराया हुआ था। इस संबंध में बाराखंभा पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के एडिशन पुलिस कमीशनर एसबीएस त्यागी के मुताबिक चोरी शोरूम का शटर तोड़कर की गई है। पुलिस के मुताबिक कनॉट प्लेस के जनपथ स्थित कैनविक कुक शोरूम के गार्ड ने बुधवार सुबह शटर का ताला टूटा देखकर मालिक व पुलिस को सूचना दी।

तफ्तीश में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अभी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस इस बात से हैरान है कि इतनी महंगी घड़ियों का शोरूम होने के बावजूद वहां सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाए गए थे। तफ्तीश के दौरान एफएसएल टीम को फिंगर प्रिंट मिले है जो एक बच्चे के बताए जा रहे है। इसके अलावा शोरूम पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों से भी संदेह के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि बिना किसी की मिलीभगत से इतनी बड़ी चोरी की संभावना कम ही है। इसके पास एक ज्वेलर्स का भी शोरूम था, पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+