मनीष सिसौदिया के प्रेस कॉन्फेंस में हंगामा, मीडिया ने किया बहिष्कार
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार को बनें चंद दिन ही हुए है कि सरकार के मंत्रियों ने रंग दिखाना शुरु कर दिया है। अब तक जो नेताै मीडिया कवरेज के लिए हर पल तैयार रहते थे अब वो मीडिया को सचिवालय में एंट्री तक नहीं देना चाहते हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मीडिया के बीच ठन गई है। बात इस कदर तक बढ़ी कि मीडिया ने उनका बॉयकॉट कर दिया। सिसौदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सचिवालय में मीडिया की एंट्री पर पांबंदी लगा दी है। जिसे लेकर नाराज मीडिया ने सिसोदिया की पीसी का बहिष्कार कर दिया।
दरअसल सोमवार को केजरीवाल सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसे कवर करने मीडिया भी पहुंची थी, बैठक के बाद मनीष सिसोदिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था, लेकिन दिल्ली सचिवालय में मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई। इस बात से नाराज मीडियाकर्मियों ने सिसोदिया से इसकी शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या सुनने के बजाए सिसोदिया बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चले गए।
जब इस बारे में आम आदमी पार्टी ने बात की गई तो उन्होंने कहा कि आम आदमी को सचिवालय आने की जरूरत नहीं है। सरकार खुद चलकर उनके पास जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया को अप्वाइंटमेंट लेकर वहां आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications