RBI on 2000 Rupee note: आरबीआई बोला घबराने की जरूरत नहीं, नोट बदलने के लिए 4 महीने काफी हैं
How To Change Rs 2000 Notes? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। लोग 30 सितम्बर तक बैंकों में दो हजार रुपए का नोट जमा करवा सकते हैं।

How To Change Rs 2,000 Notes? Know Limit, Process, Deadline: आरबीआई (RBI) ने 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि 2000 रुपए के नोट जारी करना तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। हालांकि 2000 रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आम जनता को दो हजार रुपए के नोट बदलवाने के लिए 30 सितम्बर तक का समय दिया गया है।
नोट बदलवाने की प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू होगी, जो 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। लोग किसी भी बैंक शाखा में जाकर दो हजार रुपए के नोट बदला सकते हैं। खास बात यह है कि एक बार केवल 2000 के 10 ही नोट बदलवाए जा सकेंगे।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आरबीआई ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा। आरबीआई को उम्मीद है कि बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का समय पर्याप्त है। चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे। यह आरबीआई की नियमित कवायद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
जानकारी के अनुसार आईबीआई ने नोटबंदी 2016 में 2000 के नए जारी किए थे। नोटबंदी में 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करके 2000 रुपए नोट निकाले गए थे। अर्थव्यवस्था में सुधार के मकसद से 2000 के नोट जारी किए थे। मकसद पूरा होने पर साल 2018-19 में 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications