राहुल गांधी के इंटरव्यू पर क्या रही होगी नेताओं की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल टाइम्स नाउ चैनल को इंटरव्यू दिया। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि जब भी क्रेडिट लेने की बात आती है तो वह आगे आ जाते हैं लेकिन जब निंदा होती है तो वह अपनी पार्टी को दोषी ठहरा देते हैं। राहुल ने वंशवाद की राजनीति पर कहा कि वह खुद भी इसके खिलाफ है लेकिन सवाल यह भी उठता है कि वह खुद क्यों इसके वाहक बने हुए हैं।
अभी तक राहुल मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे हैं, यह पहला मौका था जब अपने दस साल के राजनीतिक करिअर में राहुल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इंटरव्यू दिया। इसे ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी किसी चैनल पर इंटरव्यू दें।
राहुल के इंटरव्यू के बाद देखें- किस तरह से इस पर प्रतिक्रिया दी गई होगी।

सोनिया गांधी, यूपीए अध्यक्ष
राहुल गांधी का इंटरव्यू देखने के बाद सोनिया गांधी ने यही कहा होगा, ओह नो, मैं अपने बेटे को न बचा सकी।'

मनमोहन सिंह
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस इंटरव्यू के बाद शॉक रह गये होंगे, उन्होने कुछ नहीं बोला होगा हालांकि तीन जनवरी को अपनी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने कहा था कि 'राहुल गांधी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है।'

नरेंद्र मोदी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
नरेंद्र मोदी कल सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर के साथ एक समारोह में थे, 'वह जरूर सोंच रहे होंगे कि यह शहजादे आप भले ही टाइम्स नाउ में हों पर यह मेरा वक्त है।'

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने कहा होगा, 'वाह अर्नब आपने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया जो कि अब तक मैं भी नहीं कर सका।

बराक ओबामा, अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा ने रिएक्ट किया होगा, अर्नब मेरा इंटरव्यू क्यों नहीं लिया, राहुल गांधी का ही क्यों लिया।

तस्लीमा नसरीन
इंटरव्यू के दौरान तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट किया कि उन्हें राहुल गांधी के डिंपल्स पसंद हैं।

लालू प्रसाद यादव, राजद अध्यक्ष
इंटरव्यू के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा होगा, कि नालायक, चुप रहो, सिर्फ सुनों जो भी राहुल गांधी कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications