वायरल सब्जी विक्रेता रामेश्वर की इच्छा हुई पूरी, मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले-'वो जिंदादिल इंसान'
रामेश्वर यूपी के कासगंज के रहने वाले हैं। दिल्ली आजादपुर मंडी में सब्जी बेचते हैं। राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई थी, जो अब पूरी हो गई।
सब्जी विक्रेता रामेश्वर की आखिर राहुल गांधी से मिलने की तमन्ना पूरी हो गई। राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हो गई है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ट्वीट करके लिखा कि रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।

दरअसल, रामेश्वर मूल रूप से यूपी के कासगंज जिले के गांव खतैली के रहने वाले हैं। बीते एक दशक से दिल्ली के आजादपुर मंडी इलाके में सब्जी बेचते हैं। मीडिया से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्वर की आंखों से आंसू छलक आए थे।
इंटरव्यू के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जताई थी। रामेश्वर बढ़ती महंगाई तंग आकर बेबस हो गए थे। मामला संसद तक पहुंच गया था। वीडियो वायरल होने के बाद रामेश्वर काफी डर थे। अंडरग्राउंड हो गए थे।
रामेश्वर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि राहुल सर से बात हो सकती है क्या? रामेश्वर का वीडियो खुद राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। राहुल गांधी एक अगस्त को दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचकर सब्जी और फल विक्रेताओं से मुलाकात की। अब वे रामेश्वर से भी मिले हैं।
राहुल गांधी ने रामेश्वर के साथ भोजन किया और उनके कामकाज व परिवार के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही रामेश्वर को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे उचित कदम उठाएंगे।
{document1}
-
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications