नरेन्द्र मोदी पर पर्सनल अटैक नहीं चाहते राहुल

rahul gandhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। कमान संभालने के साथ ही राहुल ने अपने नेताओं की सीख देनी भी शुरु कर दी है। राहुल ने अपने नेताओं को विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत हमले ना करने की सलाह दी है।

राहुल ने खुद इसपर नापसंदगी जाहिर करते हुए कहा है कि नेताों को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ताओं की एक बैठक में कहा कि विपक्ष पर निजी हमले करना गलत है। राहुल ने यह टिप्पणी तब की जब पार्टी सांसद भालचंद्र मुंगेकर ने कहा कि चाय वाला जैसी टिप्पणियों से पार्टी का भला नहीं होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर 'चाय वाला' टिप्पणी कर उनका मजाक उड़ाया था जिसपर राहुल ने नाखुशी जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+