आरसीआर नहीं, प्रधानमंत्री आवास का नाम होगा 7 लोककल्याण मार्ग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास यानी दिल्ली के रेस कोर्स रोड का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नया नाम लोक कल्याण मार्ग रखा गया है।

आरसीआर का बदला नाम
काफी समय से प्रधानमंत्री आवास का नाम बदलने को लेकर योजना बनाई जा रही थी। आखिरकार नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एनडीएमसी) ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है।
प्रधानमंत्री आवास को रेस कोर्स रोड के तौर भी जाना जाता रहा है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एनडीएमसी की बैठक में इसका नाम बदलने का फैसला लिया गया।
अब रेस कोर्स रोड का नाम बदल लोक कल्याण मार्ग रखा गया है। इससे पहले चर्चा थी कि इस रोड का नाम एकात्म मार्ग हो सकता है लेकिन इस नाम पर सहमति नहीं बन सकी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया नए नाम का ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एनडीएमसी की बैठक में कई नामों पर चर्चा की गई। आखिर में सहमति लोक कल्याण मार्ग को लेकर बनी।
इसलिए अब रेस कोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग के तौर पर जाना जाएगा।
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री आवास यानी 7 रेस कोर्स रोड अब इतिहास बन गया है, उनके आवास का नया नाम होगा 7 लोक कल्याण मार्ग।












Click it and Unblock the Notifications