28 दिसबंर को शपथ और 3 जनवरी तक बहुमत साबित करेंगे केजरीवाल

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उपराज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि केजरीवाल को पद की शपथ लेने की तारीख के सात दिनों के भीरत सदन में अपना बहुमत साबित करने को कहा जा सकता है। राष्ट्रपति की संदेश के बाद यह निर्देश आया है। जानकारी के मुताबिक सरकार बनने के बाद विधानसभा का सत्र 1 जनवरी से बुलाई जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर राष्ट्रपति द्वारा केजरीवाल की नियुक्ति उनके शपथ लेने की तारीख से प्रभावी होगी
सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने 45 वर्षीय अरविद केजरीवाल शनिवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे एक समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। आप की ओर से प्रस्तावित मंत्रियों में मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़ला, सत्येंद्र जैन और गिरीश सोनी के नाम शामिल हैं। आप के नेता कुमार विश्वास ने पत्रकारों को बताया कि हमने उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि हम शनिवार, 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण करना चाहते हैं, और उन्होंने हमें अपनी स्वीकृति दे दी।
कुमार विश्वास ने कहा कि पार्टी के नेताओं की केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में शपथ ग्रहण 26 के बजाय 28 दिसंबर को करने का फैसला किया गया। केजरीवाल इसके पहले गुरुवार को शपथ लेने वाले थे। विश्वास ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में आप ने गांधीवादी अन्ना हजारे, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संतोष हेगड़े और पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी को आमंत्रित किया है। रामलीला मैदान में ही अन्ना हजारे ने वर्ष 2011 में जनलोकपाल के लिए 12 दिन का उपवास किया था, जिसकी वजह से व्यापक जनसमुदाय भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ था। केजरीवाल इस उपवास के दौरान हर पल हजारे के साथ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications