Post Card: एमसीडी मेयर के नाम पत्र, कब सुधरेंगे हालात?
सेवा में,
श्रीमान सुभाष आर्या
मेयर, साउथ दिल्ली एमसीडी
विषय: इलाके में कूड़े की समस्या, महामारी का बढ़ा खतरा
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि साउथ एमसीडी के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में कूड़े की समस्या दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में सड़कों पर कई फीट तक कूड़ा पसरा है।इलाके में बढ़ता कूड़ा कचरा हमारे लिए बड़ी समस्या बन गया है। ना तो नगर निगम के कर्मचारी इस ओर ध्यान दे रहे है और ना ही सरकार। ऐसे में इलाके की जनता को नहीं मालूम कि इन कचरे का क्या किया जाए। लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। लोगों को घरों से बाहर निकलते ही तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कूड़े के ढ़ेर के कारण अब इलाके में महामारी का खतरा मंडराने लगा है।
आपका ध्यान इस ओर खींचते हुए बताना चाहूंगी कि देश में सबसे ज्यादा ठोस कचरे का उत्पादन दिल्ली में होता है। यहां प्रतिदिन 7000 मीट्रिक टन ठोस कचरे का उत्पादन होता है जबकि दूसरा नंबर मुंबई का है जहां 6500 टन कचरा उत्पादन होता है। ये कचरा समाज के लिए काफी हानिकारक बनता जा रहा है।
ऐसे में आपसे निवेदन है कि कृपया कर सड़कों पर पड़े इन कूड़े के ढ़ेरों को नगर निगम की गाड़ियों से उठवाकर इलाके की गंदगी को साफ किया जाए। ताकि लोग सूकून की सांस ले पाए। अनथा वो दिन दूर नहीं जब साउथ दिल्ली कूड़े के ढ़ेर में तब्दील हो जाएगा और लोगों की लंबी कतारे अस्पतालों में लग जाएगी। ऐसे में आपसे निवेदन है कि वक्त रहते इस समस्या का हल किया जाना जरुरी है।
भवदीय
बविता झा
(निवासी, नार्थ दिल्ली)
About Post Card: पोस्ट कार्ड वनइंडिया का वो कॉलम है, जिसमें खुले पत्र के माध्यम से समस्या को उठाया जाता है और ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदार मंत्री, अधिकारी, आदि तक पहुंचाने का काम किया जाता है। यदि आप पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते हैं, तो हमें लिख भेजें [email protected] पर। सबजेट लाइन में Post Card लिखना मत भूलें। यदि आप हमें पत्र भेजेंगे तो अगले पोस्टकार्ड पर आपका नाम और तस्वीर होगी।












Click it and Unblock the Notifications