Post Card: एमसीडी मेयर के नाम दिल्लीवासी का खुला पत्र
Post Card: पोस्टकार्ड में हमारा आज का पत्र है दिल्ली के मेयर के नाम। हम आपका ध्यान मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, खास कर डेंगू की ओर।
सेवा में,
श्रीमान रविंद्र गुप्ता
मेयर
दिल्ली नगर निगम
विषय: डेंगू को न्योता दिये जाने के विषय में
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि इन दिनों दिल्ली में मानसून अपने जोरों पर हैं। लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में भारी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह मौजूद जलभराव अब इन इलाकों की पहचान बन चुका है। साथ ही ऐसी भी तमाम जगह हैं, जहां एक बार पानी भरने के बाद हफ्तों तक जमा रहता है। और ये वो स्थान हैं, जहां हमारा प्रशासन खुले तौर पर डेंगू मच्छरों को न्योता दे रहा है।
सच पूछिए तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए सफाई के दावे और वादे बारिश के साथ ही धुल गए हैं। नियमित सफाई की कमी, छोटी बड़ी नालियों में गंदगी की भरमार और उनके बेतरतीब ढांचों के कारण इलाके के लोगों का जीना दुभर हो गया है।
नालियों की सफाई में महज खानापूर्ति की गई है। जहां नालियों की सफाई की गई है वहां सपाई के बाद सारी गंदगी और गाद को सड़कों पर ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण सड़कों पर चलना ङी दूभर हो चुका है।
अगर डेंगू के मामलों पर गौर करें तो
अगर आंकड़ों की बात करें तो 2015 में देश में अब तक डेंगू से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5874 मामले अस्पतालों में आ चुके हैं। ये वो मामले हैं जो भारत सरकार के नेशनल वेक्टर बोर्न डिसीज़ कंट्रोल प्रोग्राम द्वारा जारी किये गये हैं। जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो कुल 40571 मामले आये और 137 लोगों की मौतें हुईं। बात दिल्ली की करें तो पिछले साल 995 केस आये थे, जिनमें 3 लोगों की मौत हुई थी।
इन मौतों का सीधा कारण जल जमाव और कूड़ा है जो जगह-जगह आसानी से देखा जा सकता है। इसकी वजह से इलाके में मच्छरों के पैदा होने के आसार प्रबल हो गए हैं। ऐसें इलाके में संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बन गई है। लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
आपसे निवेदन है कि फौरन कार्रवाई करते हुए इलाके की इस समस्या का निदान किया जाए और मुहल्ले की सफाई कराी जाएं ताकि सड़कों पर फैली गंदगी दूर हो जाए। हम तमाम मुहल्ला वासियों की ओर से आप से निवेदन है कि आप तुरंत इस समस्या का निपटारा करें, ताकि यहां के लोग बारिश का सजा ले सके, ना कि बारिस उनके लिए सजा बनी रही।
भवदीय
बविता झा
(निवासी, नार्थ दिल्ली)
About Post Card: पोस्ट कार्ड वनइंडिया का वो कॉलम है, जिसमें खुले पत्र के माध्यम से समस्या को उठाया जाता है और उस समस्या को संबंधित अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। यदि आप पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते हैं, तो हमें लिख भेजें [email protected] पर। सबजेट लाइन में Post Card लिखना मत भूलें। यदि आप हमें पत्र भेजेंगे तो अगले पोस्टकार्ड पर आपका नाम और तस्वीर होगी।













Click it and Unblock the Notifications