'आप' की कैबिनेट में युवा ऊर्जा और अनुभव का मेल

कैबिनेट के गठन में इस खास बात का ध्यान रखा जा सकता है कि इसमें हर तबके का व्यक्ति शामिल हो। बताया जा रहा है कि विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कानून के जानकार व्यक्ति की जरूरत होगी, जिसके लिए मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती इस पद के लिए नामित किये जा सकते हैं।
पार्टी की कैबिनेट में महिलाओं को भी जगह दी जाएगी। यह ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन महिलाओं ने जीत हासिल की यह तीनों ही 'आप' की सदस्य हैं। राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी सीट से कांग्रेस के राजकुमार चौहान, बंदना कुमारी ने शालीमार बाग सीट पर भाजपा की रवींद्र बंसल और वीना आनंद ने कांग्रेस के राजेश लिलौठिया को मात दी है। तीनों महिलाओं में से बंदना को अनुभव के आधार पर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
वैसे मनीष सिसौदिया ने कोई भी पद लेने से इनकार किया है, फिर भी उनका कैबिनेट में शामिल होना तय माना जा रहा है। अगर सिसौदिया पद लेने से इनकार कर देते हैं तो अभी तक निर्दलीय पार्षद रहे दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री ए. के. वालिया को मौका मिल सकता है, वहीं अल्पसंख्यक मसलों को देखते हुए जंगपुरा के विधायक मनिंदर सिंह धीर या तिलकनगर के युवा विधायक जरनैल सिंह को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications