हार से बेकरार सोनिया ने बुलाई दिग्गजों की मीटिंग

पार्टी की हार पर मथंन के लिए सोनिया ने शाम को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय के कारणों की समीक्षा किये जाने की संभावना है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में पार्टी के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और दिल्ली के प्रभारी महासचिवों को भी बुलाया गया है। विधानसभा चुनाव के परिणामों पर निराशा जताते हुए सोनिया गांधी ने कल इस पर गहरे आत्ममंथन की बात की थी। आज उसी बात पर आत्ममंथन की जाएगी।
गौरतलब है कि 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। जबकि मिजोरम में वो अपनी सरकार बचाने में सफल रहे है। ऐसे में पार्टी की करारी हार से सोनिया गांधी और राहुल लोकसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति को लेकर चिंतित है।












Click it and Unblock the Notifications