10 साल बाद सत्ता में लौटेगी भाजपा, दिल्ली पर होगा राज: सर्वे

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल करने का दावा किया है। सर्वे में 283 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इनमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 160 सीटें हालिस करते हुए दिखाया गया है जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 54 सीटें वहीं तीसरे मोर्चे की आस लगाकर बैठे अन्य के खाते में 69 सीटें मिलती दिखाई गई है।
जहां ये ओपिनियन पोल भाजपा की बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है तो वहीं ये पोल इशारा करता है कि दिल्ली में भाजपा की सत्ता 10 सालों बार लौटंगी। एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के ताजा सर्वे के मुताबिक, 11 राज्योंी की 283 सीटों में से एनडीए को 160 सीटें मिल सकती हैं।
ये पोल महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सीमांध्र और तेलंगाना शामिल हैं। एक अन्य1 पोल सीएसडीएस ने सीएनएन-आईबीएन चैनल के लिए किया है। दिल्लीक में 10 सालों तक भाजपा सत्ता से दूर रही। भाजपा के लिए 3-4, आप के लिए 2-3 और कांग्रेस के लिए 0-1 सीट की भविष्यहवाणी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications