OPINION: दिल्ली सरकार का बायो डी-कंपोजर कैंपेन, राजधानी होगी प्रदूषण मुक्त, किसानों को सीधा फायदा
सर्दियों का मौसम आने से पहले इस बार दिल्ली सरकार प्रदूषण स्तर को सुधारने प्रयास में जुट गई है। राजधानी की हवा में प्रदूषण का जहर घुलने से कैसे रोका जाए इसके लिए पूरा प्लान तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा इससे सटे अन्य क्षेत्रों में किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है, वे पराली ना जलाएं। जबकि दिल्ली में पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार ने एक अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसे डी-कंपोजर कैंपेन नाम दिया गया है। इससे सिर्फ किसानों को ही पूरे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
इस मौसम में दिल्ली और दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसान पराली को नष्ट करने का सीधा तरीका अपनाते हैं, वे खेत में ही इसे जला देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में ये देखा गया है कि दिल्ली समेत एनसीआर में खेतों में पराली जलाने से दिल्ली का एक्यूआई काफी चिंताजनक स्थिति में पहुंच जाता है। पिछली बार सर्दियों में एक्यूआई स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने और मॉस्क लगाने की सलाह दी गई थी। लेकिन इस बार स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।

दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नरेला से सरकार बायो डी-कंपोजर कैंपेन शुरू कर दिया है। जिसके तहत पराली गलाने के लिए 5000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल के खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कराया जाएगा।
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली के अंदर सर्दियों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 बिंदुओं का विंटर एक्शन प्लान बनाया गया है। जिसमें पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकना एक अहम प्वॉइंट है, जिस पर अब सरकार ने काम शुरू कर दिया है। सरकार ने पिछली साल भी पराली को डी- कंपोज करने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन इस बार ये कैंपेन सर्दियों से काफी पहले ही शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इस बार सफलता की अधिक उम्मीद है।
डी- कंपोजर कैंपेने के तहत पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डि-कंपोजर का निःशुल्क छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के लिए 13 टीमें काम करेंगी। दिल्ली सरकार कैंपे शुरू करने से पहले किसानों से फॉर्म भरवा रही है। पूसा संस्थान खुद बायो डिकम्पोजर घोल बनाकर दिल्ली सरकार को मुहैया करा रहा है। बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार द्वारा निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications