आप की हुई फजीहत, भाजपा नेता को दे दी चुनावी टिकट
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों-शोरों से जुटी हुई है, लेकिन उसकी हड़बड़ाहट ने पार्टी की फजीहतस कर डाली। आम आदमी पार्टी ने आप के बजाए भाजपा नेता को ही चुनावी टिकट दे डाली। दरअसल पार्टी ने जिस नेता को वजीरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था, उसने 24 घंटे के भीतर टिकट लौटा दिया।

आप की टिकट पर वजीराबाद से चुनाव लड़ने वाले सुरेश भारद्वाज ने यह कहकर टिकट लौटा लिया कि वह तो भाजपा के साथ हैं। सुरेश भारद्वाज ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने जब यह खबर सुनी तो वे हैरान रह गए। जहां भारद्वाज भाजपा में शामिल होने की बात कह रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी यह दावा कर रही है कि पूर्व भाजपा पार्षद उनके वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे। आप और सुरेश भारद्वाज के बीच की इस वजह के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हुई है। पार्टी के किरकिरी के बाद 'आप' ने वजीरपुर से राजेश गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी की इज्जत बचाने के लिए आप दावा कर रही है कि भारद्वाज के पास एक फैक्ट्री है, लेकिन उन्होंने पार्टी से यह बात छिपाई थी, जबकि भारद्वाज कह रहे हैं कि उन्होंने खुद पार्टी की ट्कट लौटाई। दूसरी ओर बाजपा इस पूरे मामले पर चुटकी ले रही है। भाजपा का कहना है कि सुरेश भारद्वाज के पार्टी के साथ कुछ मतभेद थे, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया था। आपको बता दें कि सुरेश भारद्वाज की बहू अशोक विहार से भाजपा की पार्षद हैं और उनका बेटा केशवपुरम में भाजपा का जिलाध्यक्ष है।












Click it and Unblock the Notifications