सुबह 8 से रात 8 बजे तक दिल्ली में लागू होगी Odd-even फॉर्मूला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए वाहनों पर सम-विषम फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। यह नियम एक जनवरी से लागू होगा। नियम के तहत सम-विषम फॉर्मूला सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू होगा। इसके अलावा दिन के बजाय तिथि के अनुरूप सम-विषम नंबर वाली गाडिय़ों की अनुमति होगी।
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि परीक्षण के तौर पर एक जनवरी से 15 जनवरी तक इस फार्मूले का पहला चरण होगा जिसके तहत 1,3,5,7,9,11 और 13 जनवरी को विषम नंबर की गाडियां चलाने की अनुमति होगी। ऐसे ही 2,4,6,8,10,12 और 14 जनवरी को सम नंबर की गाडियां चलाने की अनुमति होगी। रविवार को सभी नंबर की गाडियां चल सकेंगी।
राय ने बताया कि दो पहिया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की गाड़ियों के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 10 दिसम्बर को समीक्षा बैठक होगी उसमें इस पर विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे के बाद सम और विषम की गाड़ियों को चलाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। यह पूछे जाने पर कि यह फैसला मंत्री और सांसदों की कारों पर भी लागू होगा। राय ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications