केजरीवाल के ऑड-ईवन फॉर्मूले का ट्रायल रन शुरु होते ही हुआ टांय-टांस फिस्स
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी 2016 से ऑड-ईवन फॉमूला लागू हो जाएगा। आज इस योजना की तैयारियों की जांच के लिए ट्रायल रन किया गया जो मात्र 10 मिनट में ही टांय-टांय फिस्स हो गई। जानकारी के मुताबिक आज दो घंटे के लिए 200 जगहों पर अलग-अलग एजेंसियों के बीच एक समन्वित पूर्वाभ्यास करने की योजना थी।

ट्रायल फेल होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दलीलें देनी शुरु कर दी। आप विधायक आदर्श शास्त्री ने कहा कि सभी तैयारियां बुधवार को ही पूरी हो चुकी थीं। इसलिए 10 मिनट से ज्यादा ट्रायल रन की जरूरत नहीं थी।
क्या है ऑड-ईवन फॉर्मूला?
- 1 से 15 जनवरी तक लागू होने वाले इस फॉर्मूले के मुताबिक 0, 2, 4, 6 ,8 (ईवन नंबर्स) से खत्म होने वाले नंबरों वाली कारें एक दिन चलेंगी।
- 1, 3, 5, 7, 9 (ऑड नंबर्स) से खत्म होने वाले नंबर वाली कारें दूसरे दिन चलेंगी।
- रविवार को दोनों नंबरों की कारें सड़क पर चल सकेंगी।
कैसे लागू होगा नया नियम?
- ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की 66 एन्फोर्समेंट टीमें और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की 27 टीमें तैनात होंगी।
- 5700 सिविल डिफेंस पर्सनल, 1000 एनसीसी कैडेट्स, नेशनल सर्विस स्कीम के 1 हजार वॉलंटियर्स सड़कों पर होंगे।
गांधीगीरी के जरिये सिखाएंगे नियम
दिल्ली सरकार के करीब आठ हज़ार वालंटियर ऑड-ईवन फॉर्मूले को तोड़ने वाले कार चालकों को गांधीगिरी के जरिए मनाएंगें तो उधर ट्रैफिक पुलिस दो हज़ार का चालान करेगी। ऑड ईवन के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल के बच्चों को भी शपथ दिलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications