दिल्‍ली में नकाबपोशों ने नॉर्थ-ईस्‍ट के युवक को गोली मारी

 Northeast boy shot at by masked assailant
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नॉर्थ-इस्‍ट के एक युवक को मोटरसाइकिल सवार एक नकाबपोश हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। युवक पर हमला सुबह आठ बजे दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां इलाके के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवक को साकेत इलाके के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने कहा, "आपसी रंजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उल्‍लेखनीय है कि इसी साल जनवरी माह में अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक के बेटे निदो तानियम (19) के साथ दो दुकानदारों ने झगड़े के बाद मारपीट की थी। पूर्वोत्तर के कार्यकर्ता और लोगों ने इसे नस्लवादी हमला करार दिया था। घटना भीड़भाड़ वाले लाजपत नजगर-1 बाजार में हुई थी। इस घटना में निदो तानियम इस कदर जख्‍मी हुआ था कि उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे के एक दिन बाद ही नॉर्थइस्‍ट के दो अन्‍य युवकों पर जानलेवा हमला हुआ था।

मामला दक्षिणी दिल्‍ली के साकेत इलाके का था। तड़के लगभग 4 बजे मणिपुर के एक 22 साल के युवक को चाकू मारकर उससे लूटपाट की गई थी। 22 साल का शेंग येन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। युवक नाइट शिफ्ट के बाद साकेत इलाके से अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान 4-5 लड़कों ने उसे घेर लिया था। इन लड़कों ने शेंग येन से उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया था। विरोध करने पर इन लड़कों ने मणिपुरी युवक चाकू से ताबड़-तोड़ कई वार कर फरार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+