एयरपोर्ट पर बड़े हादसे का शिकार होने से बचे राहुल, रनवे पर दूसरे विमान से हो जाती टक्कर

rahul gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस के दिन इन दिनों कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे है। पहले चार राज्यों में हार का बोझ तो वहीं दूसरी ओर आज पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। उनकी किस्मत अच्छी थी कि अंतिम वक्त ने हादसा होते-होते टल गया। घटना दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हुई। दरअसल रायबरेली से दिल्ली लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्राइवेट विमान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जिस रनवे पर उतरने वाले था उस पर पहले से ही दूसरा विमान मौजूद था।

राहुल के विमान के लैंड करने से कुछ पल पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने पायलट को ऐसा करने से मना किया और वापसी के लिए उड़ान भरने को कहा। रनवे पर दूसरे विमान की मौजूदगी के कारम कंट्रोलर्स ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विमान रनवे पर मौजूद दूसरे विमान से टकरा जाएगा। पायलट को जैसे ही यह सूचना मिली उसने फौरन रनवे पर उतरने की तैयारी कर चुके विमान को फिर से उड़ाने में कामयाबी हासिल की। अगर इसमे थोड़ी भी चूक हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो जाता। सूत्रों की माने तो राहुल के विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिग की इजाजत दे दी। राहुल के विमान से ठीक पहले एक और विमान इसी रनवे पर उतरा था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का अनुमान था कि राहुल के विमान के लैंड करने से पहले दूसरा विमान वहां से जा चुका होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

जब राहुल का विमान रनवे को जब छूने वाला था तब तक दूसरा विमान उसी रनवे पर था। यह देखकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने राहुल के विमान के पायलट को सावधान किया और एक बड़ा हादसा टल गया। इसे गंभीर मामला मानते हुए सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+